फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लद्दाख में बर्फबारी कम हुई, आज से 20 तक साफ रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। लद्दाख के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के बाद मंगलवार रात से मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है। इससे निवासियों और यात्रियों दोनों को राहत मिलेगी। नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, जांस्कर के कई इलाकों लेह, नुब्रा, चांगथांग और सियाचिन के ऊंचे इलाकों और दर्रों में आज मध्यम से भारी बर्फबारी दर्ज की गई जबकि जोजिला से कारगिल तक के क्षेत्रों में एक इंच बर्फबारी दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक जांस्कर, लेह और नुब्रा के ऊंचे इलाकों, चांगथांग और सियाचिन क्षेत्र में आज देर रात तक बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।आज देर रात से पूरे केंद्र शासित प्रदेश में मौसम की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है। 8 से 20 अक्टूबर तक लद्दाख में आसमान साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दिन के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है, जो हाल की ठंड और तूफानी परिस्थितियों के बाद बेहद जरूरी राहत प्रदान करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें