फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बुद्ध पूर्णिमा पर चौखांग विहार से निकाला जुलूस, झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। भगवान बुद्ध की 2568वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुद्ध पूर्णिमा का भव्य आयोजन वीरवार को लैमडन ग्राउंड में किया गया।समारोह की शुरुआत चोखांग विहार से एक जुलूस के साथ हुई जिसमें हजारों छात्र, भिक्षु और अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। हर व्यक्ति त्रिपिटक की एक पुस्तक लेकर लेह पोलो ग्राउंड तक बुद्ध को श्रद्धांजलि देने और शांति, सद्भाव और अहिंसा का संदेश फैलाने के लिए निकला। जुलूस में बुद्ध के बारह ज्ञानवर्धक कार्यों को दर्शाती झांकियां भी निकाली गईं।
विज्ञापन

पिछले वर्षों की तरह इस बार भी लेह में बुद्ध जयंती का आयोजन लद्दाख बौद्ध संघ (एलबीए) द्वारा किया गया। इस अवसर पर ठिकसे रिंपोछे मुख्य अतिथि रहे। इससे पहले एलबीए के अध्यक्ष छेरिंग दोरजे ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि अगर अभी भी समाज के कुछ वर्गों के साथ जाति के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है तो हमें भगवान बुद्ध के अनुयायी नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि हमें 21वीं सदी के बौद्ध होने की जरूरत है और जाति व्यवस्था जैसी प्रथाओं का बौद्ध धर्म में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने लद्दाखी जनता से इस शुभ अवसर पर अपने जीवन में बदलाव लाने और बुद्ध धर्म का सही अर्थों में पालन करने का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने कहा, अगर हम जीवन में बुद्ध की शिक्षाओं का पालन नहीं करते हैं, तो केवल ऐसे भव्य समारोह आयोजित करने से कोई फायदा नहीं होगा। विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें