फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लद्दाख के लिए हवाई किराया चिंता का विषय

Mon, 18 Aug 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
LG Ladakh vows to regulate air fares
विज्ञापन
एलजी कविंद्र गुप्ता ने सर्दियों में आने वाली कठिनाइयों को स्वीकार कर समर्थन का किया वादा
विज्ञापन

लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने केंद्र शासित प्रदेश में हवाई किराये को विनियमन करने और पर्यटन को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा, प्रशासन हवाई किराये को विनियमन करने के लिए ठोस कदम उठाएगा ताकि एयरलाइंस यात्रियों पर, खासकर कठोर सर्दियों के महीनों के दौरान, अत्यधिक शुल्क का बोझ न डालें। लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा जान और ऑल लद्दाख टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। उन्होंने लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रशासन के दृढ़ संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने और कनेक्टिविटी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
कारगिल में पर्यटन के अवसरों के विस्तार की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने टूर ऑपरेटरों और अन्य हितधारकों से लद्दाख के पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र को सामूहिक रूप से मजबूत करने के लिए पूर्ण सहयोग देने का
विज्ञापन
विज्ञापन

आग्रह किया।
हनीफा जान ने उड़ान योजना के तहत कारगिल में 19 सीटों वाले विमानों के संचालन, कारगिल के जिला अस्पताल के उन्नयन और लेह तथा कारगिल जिला अस्पतालों में उन्नत चिकित्सा सेवाओं के प्रावधान सहित कई मुद्दे उठाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें