फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह-मनाली हाईवे रिकॉर्ड समय में बहाल, पहले मई माह में खोला जाता था सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हाईवे

Mon, 29 Mar 2021 01:37 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू/लेह
विज्ञापन
लेह-मनाली मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लेह-मनाली नेशनल हाईवे को रिकॉर्ड समय में बहाल कर दिया गया है। लगभग चार माह बाद इस हाईवे पर पहले दिन सात तेल टैंकर रवाना किए गए। रविवार को लद्दाख-हिमाचल बॉर्डर पर सरचू में हाईवे खोलकर वाहनों के पहले काफिले को रिबन काटकर रवाना किया। इस हाईवे के समय से दो माह पहले खुलने से लद्दाख में पर्यटन उद्योग को बड़ा फायदा होगा।

विज्ञापन


428 किलोमीटर लंबे लेह-मनाली हाईवे को 5 दिसंबर को बंद किया गया था। सामान्य तौर पर हाईवे को मई माह में खोला जाता था। बीते वर्ष हाईवे को बर्फबारी के अत्यधिक सर्दी वाले सीजन के बाद 18 मई को खोला गया था। 

सरचू बॉर्डर पर लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के कार्यकारी पार्षद स्टैंजिन चोसफेल, बीआरओ हिमांक प्रोजेक्ट मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर अरविंदर सिंह और प्रोजेक्ट दीपक के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर एमएस बाघी ने रिबन काटकर सात तेल टैंकर रवाना किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें