फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीएलएसए लेह ने नारी निकेतन में मनाया बाल दिवस

विज्ञापन
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज परिहार ने नारी निकेतन में बाल दिवस मनाया। स्रोत - सूचना विभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) लेह ने बच्चों के साथ शुक्रवार को बाल दिवस मनाया। इस दौरान बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। नारी निकेतन में बाल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लेह के अध्यक्ष मनोज परिहार उपस्थित थे।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए मनोज परिहार ने बाल दिवस के बारे में छात्राओं से बातचीत की और इस अवसर का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने डीएलएसए लेह की ओर से प्रदान की जाने वाली निशुल्क कानूनी सहायता और विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के तहत विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया। डीएलएसए लेह के सचिव फुंटसोग अंगमो ने शिक्षा के अधिकार और बाल दिवस मनाने के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें