फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leh : बर्फ में दबे दो जवानों के शव नौ महीने के बाद हुए बरामद, इस टीम ने पूरा किया अभियान

Thu, 11 Jul 2024 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

टीम ने इसी वर्ष 18 जून को ऑपरेशन आरटीजी (रिमेंबरिंग द गैलेंट) शुरू किया था। इस ऑपरेशन का उद्देश्य हवलदार प्रशिक्षक रोहित ठाकुर और गौतम के पार्थिव शरीर को वापस लाना था। दोनों पिछले साल एक चोटी पर चढ़ते समय हिमस्खलन में दबकर बलिदान हो गए थे। 
विज्ञापन
file pic..... - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल की टीम ने अक्तूबर 2023 में माउंट कुन के एक अभियान में जान गंवाने वाले सैनिकों के शव बर्फ से बरामद कर लिए हैं।  टीम ने इसी वर्ष 18 जून को ऑपरेशन आरटीजी (रिमेंबरिंग द गैलेंट) शुरू किया था। इस ऑपरेशन का उद्देश्य हवलदार प्रशिक्षक रोहित ठाकुर और गौतम के पार्थिव शरीर को वापस लाना था। दोनों पिछले साल एक चोटी पर चढ़ते समय हिमस्खलन में दबकर बलिदान हो गए थे। 

विज्ञापन


खड़ी ढलानों, खतरनाक दरारों और खराब मौसम जैसी बाधाओं के बावजूद पर्वतारोहियों ने अथक दृढ़ संकल्प और सम्मान के साथ मिशन को अंजाम दिया। बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस अभियान के स्कूल के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल राजेश चौहान ने समर्पण और वीरता के लिए पर्वतारोहियों की प्रशंसा की। मिशन के पूरा होने से शहीद सैनिकों के परिवारों को सांत्वना मिली है। उन्होंने कहा कि टीम ने आदम्य साहस का प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें