फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी से जम्मू का सफर हुआ आरामदायक, ई-बस सेवा शुरू

Thu, 11 Jul 2024 04:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू से रियासी 200 और कटड़ा तक होगा 75 रुपये किराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। लोगों को जिला मुख्यालय से जम्मू जाने के लिए अब कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। बुधवार से रियासी से जम्मू वाया कटड़ा के लिए एसी ई-बस सेवा शुरू हो गई है। अब रियासी से जम्मू का सफर आरामदायक हो गया है।
बुधवार को जम्मू से चार ई-बसें रियासी पहुंचीं। यह बस सेवा रोजाना रियासी बस अड्डे से बस स्टैंड जम्मू तक चलेंगी। इसका किराया दो सौ रुपये प्रति सवारी होगा। वहीं, कटड़ा जाने के लिए 75 रुपये देने होंगे। शालू शर्मा व हर्ष पंडोतरा निवासी रियासी ने बताया कि वह लोग कटड़ा के लिए निकले थे। ऋषि चौक के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान ई-बस वहां से निकली। पता करने पर मालूम हुआ कि बस सेवा शुरू हुई है। इसके बाद इसमें ही सफर करने का मना बनाया और बस स्टैंड पर आए। कटड़ा तक का किराया 75 रपुये प्रति सवारी है, लेकिन रुक-रुक कर जाने वाली बसों व मेटाडोर से यह सेवा काफी बेहतर है। बस में ओवरलोडिंग की भी समस्या नहीं होगी। सफर काफी सुगम होगा।
विज्ञापन



जम्मू से रियासी के लिए ई-बस सेवा शुरू होना काफी खुशी की बात है। बस से जम्मू तक का सफर करना काफी सुगम होगा। किराया प्रति सवारी दो सौ रुपये रखा गया है, लेकिन पूरे रास्ते में एसी का फायदा मिलेगा। ओवरलोडिंग की परेशानी नहीं होगी। बस सभी छोटे स्टेशन पर भी नहीं रुकेगी।
विज्ञापन

- सन्नी राजपूत, स्थानीय निवासी

जम्मू से कटड़ा तक पहले ई-बस सेवा शुरू हुई थी। अब जिला मुख्यालय से सेवा शुरू होना काफी फायदेमंद रहेगा। सुबह से दोपहर तक चार बसें जम्मू-रियासी के बीच में चलीं। किराया ज्यादा होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने सफर किया। प्रशासन को चाहिए कि ई-बस को खड़ा करने के लिए बस स्टैंड पर अलग से व्यवस्था करें, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
-शुभम शर्मा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें