फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने ाागों को सामाजिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वह कोरोना वायरस से उत्पन्न हुए हालात में डरें नहीं। वायरस को फैलने से रोकने में एहतियात बरतें और सामाजिक दूरी को बनाए रखें। जम्मू में शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आहूत 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग प्रधानमंत्री की अपील को मानेंगे और वायरस की रोकथाम में अपना पूरा सहयोग देेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता के कल्याण के लिए 24 घंटे काम कर रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारी, सुरक्षा बल व जरूरी सेवाओं से जुडे़ स्टाफ के प्रयास सराहनी हैं। लोग इस दौरान प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जरूरी पदार्थों की कोई कमी नहीं हैं। ऐसे में लोग अफवाहों पर न जाएं और सरकारी पुष्टि के बाद ही सूचनाओं पर विश्वास करें। उन्होंने कहा कि अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों, बच्चों का खास ख्याल रखा जाना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को समय समय पर जारी होने वाले निर्देशों का पालन करना चाहिए। बैठक में उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव बीवीआर सुबह्मण्यम, स्वास्थ्य विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें