नौशेरा। कोरोना वायरस के मद्देनजर आदेश का पालन न करने पर शुक्रवार को एक निजी स्कूल सील कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कस्बे के टीएमपी स्कूल के खुले होने की सुचना मिलते ही तहसीलदार बाबूराम चौधरी, डिप्टी सीईओ जेपी सिंह प्रशासनिक टीम के साथ पहुंचे। स्कूल खुला पाए जाने पर उसे सील कर दिया गया। वहीं पुलिस के वाहन में माइक लगा कर लोगों से अपील की जा रही है कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित न होकर सहयोग दें। एडीसी सुखदेव सिंह समयाल ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई की गई है। संवाद