उत्तरी कश्मीर में लंगेट और आसपास के इलाकों में सेब के बागों को प्रभावित करने वाली एक रहस्यमयी संक्रमण के कारण बड़े पैमाने पर पेड़ों के पत्ते गिर रहे हैं। वहीं फलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। किसान परेशान हैं।
किसानों का कहना है कि कई कीटनाशकों और स्प्रे का इस्तेमाल करने के बावजूद कोई राहत नहीं मिल रही है। पेड़ के पत्तों में संक्रमण फैलता जा रहा है। आवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के वरिष्ठ नेता और लंगेट बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष शौकत हसन पंडित ने एलजी मनोज सिन्हा और बागवानी मंत्री से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने बागवानी विभाग से स्थिति का आकलन कर प्रभावी उपाय सुझाने के लिए तुरंत विशेषज्ञों का दल भेजने का आग्रह किया। कहा कि किसान भारी नुकसान की ओर बढ़ रहे हैं। सरकारी मदद के बिना, वे आर्थिक संकट में फंस जाएंगे। संवाद