प्रशासन ने बाढ़ की चपेट में आए हजारों मकानों में दरारें आने के बाद इनके ढह जाने की आशंका जताई है। इसके चलते प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों से पूरी एहतियात बरतने और संभल कर रहने की अपील की गई है।
प्रशासन की ओर से आशंका जताई गई है कि जमीन की सतह के नीचे पानी की मूवमेंट होने के चलते अगले तीन महीनों तक बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में इमारतों के क्षतिग्रस्त होने अथवा ढह जाने का खतरा है।
विशेषतौर पर उन इलाकों में जहां कई दिन तक पानी भरा रहा, वहां के लोगों को संभल कर रहना चाहिए और एहतियात बरतनी चाहिए। सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सतीश राजधान ने कहा कि अगले तीन महीने खतरनाक साबित हो सकते हैं।