फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अधिवक्ता एक्ट में प्रस्तावित संशोधनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्म्मू। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की सलाहकार समिति की एक तत्काल बैठक बुलाई गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा अधिवक्ता अधिनियम, 1961 में प्रस्तावित संशोधनों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के प्रधान निर्मल कोतवाल ने की।
विज्ञापन

बैठक में अधिवक्ता अधिनियम, 1961 में प्रस्तावित संशोधनों का कड़ा विरोध करते हुए इन्हें असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक और तानाशाही भरा बताया गया। इन संसोधनों के लागू होने से अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता पर खतरा पैदा होगा। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे जिला न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता पी.एस. दत्ता, एम. के. भारद्वाज और कुलवंत सिंह जोहल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें