जिला कोर्ट में पुलवामा शहीदों की याद में एकत्र हुए बार के सदस्य: स्रोत बार
जम्मू। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने पुलवामा के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। जिला कोर्ट परिसर में बार के बैनर तले एकत्र वकीलों ने तिरंगा लहराते हुए बलिदानियों के सम्मान में जयकारे लगाए।
बहादुर सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया। बार सदस्यों ने शहीदों के परिवारों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की। शांति, न्याय और राष्ट्रीय अखंडता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए हमेशा साथ देने को कहा। अध्यक्ष निर्मल कोतवाल ने शहीदों के बलिदान और साहस को सलाम किया। इस मौके पर बार के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, महासचिव प्रदीप मजोत्रा, संयुक्त सचिव अंशु महाजन और कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल मौजूद रहे।