फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी और मुआवजा मांगने पर लाठी चार्ज, सरपंच गिरफ्तार

Mon, 04 Aug 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन के सुंबर इलाके में रेलवे में गई जमीन के मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठे जमींदारों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इसके साथ ही स्थानीय सरपंच को हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के अनुसार बनिहाल-कटड़ा रेलवे ट्रैक और टनल निर्माण कार्य में जुटी एचसीसी के खिलाफ 24 जुलाई से ही सुंबर के जमींदार धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन


कल शाम को भी सुंबर के कोहली इलाके में टनल टी-48 पर लोग धरने पर बैठे थे। इस बीच रामबन और धर्मकोट की पुलिस मौके पर पहुंची और बिना कुछ कहे धरने पर बैठे जमींदारों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी और वहां मौजूद लोगों को तितर-बितर कर दिया।

मौके से स्थानीय सरपंच पूशा सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दरअसल, जमींदारों की जमीनों पर एचसीसी द्वारा डाले गए मलबे से बर्बाद हुई जमीन के मुआवजे और निर्माण कंपनी में स्थानीय युवकों को नौकरी दिलवाने की मांग को स्थानीय लोग 24 जुलाई से ही धरने पर बैठे थे। तब से टी-48 के आसपास निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें