फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के दौरे से पहले पाक ने सीमा पर दागे मोर्टार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक पहले पाकिस्तान ने आईबी से लेकर एलओसी तक भारी गोलाबारी की। तीन किलोमीटर अंदर तक मोर्टार दागे गए। आरएस पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पुंछ जिले में एलओसी पर शाहपुर, कीरनी क्षेत्र में भारतीय चौकियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की गई। भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी से कई घरों को क्षति पहुंची है।

पाकिस्तान की ओर से आरएस पुरा सेक्टर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की छह पोस्टों (ट्यूबवेल नंबर पांच, संरगाल, अब्दुल्लियां, कोराटाना, कोराटाना फारवर्ड और सुचेतगढ़) पर बुधवार देर रात 1:10 मिनट पर गोलाबारी शुरू हुई।
विज्ञापन

चार मजदूर गंभीर रूप से घायल

वीरवार सुबह सात बजे तक गोलाबारी जारी रही। इसमें चार लोग जो खेतों में काम करने गए थे घायल हुए। मोर्टार का शेल फटने से गांव बरसालपुर के बलविन्द्र उर्फ बिट्टू (42) पुत्र चुन्नीलाल के दोनों हाथों की अंगुलियों तथा टांगों में गंभीर चोटें आईं हैं।

इसी तरह गांव रंगपुर मोलनिया के रूपलाल (50) पुत्र अमरनाथ को भी गंभीर चोट आई है। उन्हें आरएस पुरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उनको जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

गांव रायपुर में बाहरी राज्यों से आए मजदूर संदीप कुमार और विरेन्द्र कुमार भी घायल हुए हैं। आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

पुंछ जिले के शाहपुर, कीरनी क्षेत्र में पाकिस्तान की सेना द्वारा भारतीय चौकियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की गई।

सेना ने पाक को दिया मुंहतोड़ जवाब

बुधवार देर रात 1:50 बजे जिले के शाहपुर कीरनी क्षेत्र में पाक सेना की 641 मुजाहिद रेजिमेंट ने भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों शेर, शक्ति और डोडा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों काइयां, कीरनी, मंधार, शाहपुर और कसबा गांव को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे।

इस दौरान दर्जनों की संख्या में पाक सेना के गोले गांव में आकर गिरे जिससे गांव कसबा के सफीर हुसैन शाह, सगीर हुसैन शाह और बशीर हुसैन शाह के कच्चे घर क्षतिग्रस्त हो गए। रात 1.50 शुरू हुई गोलाबारी वीरवार सुबह करीब 5 बजे तक जारी रही।

इस दौरान भारतीय सेना ने भी इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पाक गोलाबारी से लोगों में भारी दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन

आधा दर्जन गांव में गिरे 150 से ज्यादा गोले

भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा (अब्दुल्लियां)। पाकिस्तान ने आरएस पुरा के अब्दुल्लियां सेक्टर में बुधवार और वीरवार को आधा दर्जन गांवों को निशाना बनाया। जीरो लाइन से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित गांव अब्दुल्लियां में एक भी गोला नहीं गिरा।

पाकिस्तानी रेंजरों ने दो से तीन किलोमीटर तक मार करने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया। गांव विधिपुर, बेगा, लाइंया, बरसालपुल, रायपुर सजदा और बेरा में आकर गोले गिरे।

इन गांव में बीती रात से  सुबह तक करीब 150 मोर्टार के गोल दागे गए। इनमें से कई फट गए और कई जमीन में धंस गए। संयोग से ज्यादातर गोले खेतों में गिरे।

इन दिनों धान लगाने की वजह से खेतों में पानी भरा हुआ है। इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें