फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के फार्म भरने की अंतिम तिथि कल

Thu, 18 Sep 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा के वार्षिक बोर्ड परीक्षा के लिए बिना लेट फीस के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 सितंबर रखी गई है, लेकिन जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूल प्रबंधकों को इस बात की कोई जानकारी नहीं है। वीरवार को बोर्ड की जिला इकाई ने कई स्कूलों में फोन करके अंतिम तिथि की जानकारी दी।
विज्ञापन


अंतिम तिथि का पता चलते ही कई स्कूलों ने बोर्ड की राजोरी शाखा से तिथि बढ़ाने की गुहार लगाई है। थन्नामंडी के मनयाल गली के हाईस्कूल के हेड मास्टर गुलाम हुसैन ने बताया कि बाढ़ और मूसलाधार बारिश के बाद पिछले करीब 20 दिनों से उनके क्षेत्र का संपर्क कटा पड़ा है।

यातायात ठप होने के साथ-साथ समाचार पत्र भी क्षेत्र में नहीं पहुंच रहे हैं। इससे उन्हें अंतिम तिथि की कोई जानकारी नहीं है। यदि बोर्ड द्वारा अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाती तो सैकड़ों विद्यार्थियों को लेट फीस देकर फार्म भरना पड़ेगा। गंभीर मुगलां क्षेत्र के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल ने भी यही बात कहते हुए अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में दर्जनों परिवार ऐसे हैं, जो अभी भी खुले आसमान के नीचे टेंट लगा कर समय बिता रहे हैं। बाढ़ पीडि़तों के पास दो वक्त भी अपने बच्चों का पेट भरने के लिए पैसे नहीं हैं। ऐसे में यदि लेट फीस के साथ परीक्षा फार्म नहीं भर पाते हैं तो विद्यार्थी परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे।

थन्नामंडी पंगाई क्षेत्र के सरपंच ने राज्य शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन से गुहार लगाते हुए कहा है कि वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुई तबाही को ध्यान में रखते हुए अंतिम तिथि को बढ़ाएं। बुद्धल के सरपंच बदर दीन ने बताया कि क्षेत्र और आसपास के गांवों में करीब चार हाईस्कूल हैं।

चार हाईस्कूलों में सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। क्षेत्र में कुदरत के कहर के बाद अभी तक लोग उस सदमे से उबर भी नहीं पाए हैं। बोर्ड की परीक्षा में लेट फीस के साथ फार्म भरना हमारे लिए संभव नहीं है।

क्या कहते हैं बोर्ड अधिकारी
वहीं जब इस बारे में राज्य शिक्षा बोर्ड की राजोरी शाखा के डिप्टी सेक्रटरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि बढ़ाने का अधिकार सेक्रेटरी या बोर्ड के चेयरमैन के पास ही है। यदि अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाती तो विद्यार्थियों को 350 रुपये लेट फीस देकर ही फार्म भरने पड़ेंगे। बिना लेट फीस के फार्म भरने की फीस 635 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें