फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामेदार हो सकता है आखिरी विधानसभा सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले 25 अगस्त से शुरू होने वाले मौजूदा विधानसभा के आखिरी सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। चुनाव को करीब देखते हुए सियासी पार्टियां विधानसभा सत्र के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद कर जनता में पैठ बनाने का कोई मौका नहीं जाने देंगी।
विज्ञापन


भाजपा विधायक दल के नेता अशोक खजूरिया का कहना है कि मौजूदा विधानसभा के आखिरी सत्र के लिए पार्टी तैयार है। उनका कहना है कि सत्र के लिए पार्टी की रणनीति पर काम चल रहा है।

खजूरिया का कहना है कि जनहित के मुद्दों खासतौर पर रिफ्यूजियों के मसलों को पार्टी जोरशोर से उठाएगी। इसके अलावा बिजली, पानी की किल्लत सहित अन्य मसलों को भी उठाकर सरकार की नाकामियों को उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

जनता से जुड़े मुद्दों पर रहेगा जोर

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि विधानसभा सत्र के लिए रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी की विधायक दल की समिति की बैठक होगी।

उनका कहना है कि कांग्रेस शुरू से ही रियासत के तीनों क्षेत्रों की जनसमस्याओं को उजागर करती रही है और उनके हल के लिए प्रयासरत है। पीओके और पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजियों, सरकारी विभाग में कार्यरत डेलीवेजरों, सीमांत लोगों को पेश आ रही समस्याओं को पार्टी सत्र में उठाएगी।

पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर का कहना है कि मौजूदा विधानसभा का यह आखिरी सत्र होगा। मुख्य विपक्षी पार्टी के नाते इस सत्र में पीडीपी सरकार की नाकामियों को जोरशोर से उठाने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें