लश्कर ए तैयबा ने सैयद सलाहुद्दीन के दुबई कांफ्रेंस का समर्थन किया है। लश्कर प्रमुख महमूद शाह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कांफ्रेंस का तालुकात पूरे कश्मीरी समुदाय से है। उसने अपील की कि आजादी की लड़ाई में कुर्बान होने वालों को याद किया जाए। साथ ही उसने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को अपराधियों के हाथ में न खेलने को चेताया है।