दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में लश्कर-ए-तैयबा में शामिल एक नए आतंकवादी को सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकी को पुलवामा के काकापोरा के सेठरगुंड इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए कासो के दौरान गिरफ्तार किया गया।
सुरक्ष बलों को गुप्त सूचना मिली थी इलाके में लश्कर का एक आतंकी छिपा हुआ है। इसके बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। आतंकी की पहचान खदरमो काकापोरा निवासी शनाफ अकबर भट के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।