फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को खास तरीके से पढ़ाने के लिए कश्मीर की शिक्षिका को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Fri, 04 Sep 2020 07:29 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, जम्मू
विज्ञापन
शिक्षक दिवस - फोटो : Facebook
विज्ञापन

इस बार राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर जम्मू-कश्मीर की एक महिला शिक्षिका को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार शिक्षिका रूही सुल्ताना को उनके पढ़ाने के खास तरीके के लिए दिया जाएगा। सुल्ताना ब्वॉयज मिडिल स्कूल काशीपोरा में पढ़ाती हैं। उन्होंने यह पुरस्कार अपने छात्रों और शिक्षा विभाग को समर्पित किया है। 

विज्ञापन


सुल्ताना मूल रूप से श्रीनगर के नौशेरा इलाके की रहने वाली हैं। उन्होंने उर्दू और कश्मीरी भाषाओं में बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) किया है। सुल्ताना के पति सुल्तान भट ने भी अपनी पत्नी को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की खबर पर खुशी जाहिर की।  भट ने कहा कि मुझे अपनी पत्नी पर बहुत गर्व है। यह न केवल परिवार के लिए बल्कि शिक्षक बिरादरी और कश्मीर के लिए भी गर्व का क्षण है। 

यह पुरस्कार पांच सितंबर (शिक्षक दिवस) पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिया जाएगा। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत मेधावी शिक्षकों को सार्वजनिक मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है। आमतौर पर सभी शिक्षकों को पहले राष्ट्रपति भवन बुलाया जाता था लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से यह पुरस्कार वर्चुअल मोड के माध्यम से देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें