फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: चोटी कटने की घटनाओं पर लश्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 07 Oct 2017 12:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
घाटी में लगातार महिलाओं की चोटी कटने की घटना पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने वीडियो जारी किया है। वीडियो में दिख रहे आतंकी ने आरोप लगाया कि रियासत में चोटी कटने की घटनाओं के पीछे भारतीय एजेंसियों और भारतीय सेना का हाथ है। 
विज्ञापन


लगभग चार मिनट के इस वीडियो में आतंकी ने कहा कि चोटी कटने की घटनाओं का मकसद मुजाहिदीन के लिए कश्मीर में छिपने के लिए घरों के दरवाजे बंद करना है जिससे मुजाहिदीन मूवमेंट को एक्सपोज किया जा सके।

वीडियो में दिख रहे आतंकी ने कश्मीर के लोगों से अपील की कि अगर कोई बाल काटने वाले को पकड़े तो उसे पुलिस को सौंपने से पहले उसे खुद सजा दें। वीडियो के अंत में आतंकी ने आईजीपी कश्मीर पर तंज कसते हुए कहा कि अब आपके इनफार्मर कहां गए जो चोटी काटने वालों को नहीं पकड़ पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें