फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर-ए-ताइबा रच रहा साजिश: अमरनाथ यात्रा के प्रमुख स्थलों की रेकी की आशंका, सुरक्षाबल अलर्ट

Mon, 27 Apr 2026 11:11 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

लश्कर-ए-ताइबा द्वारा अमरनाथ यात्रा और प्रमुख पर्यटन स्थलों को रेकी करने की साजिश के खुफिया इनपुट मिले हैं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा और प्रमुख पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को मिले खुफिया इनपुट के मुताबिक, आतंकी हैंडलर अमरनाथ यात्रा से जुड़े पड़ाव स्थलों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा तैयारियों और पर्यटकों की संख्या के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक, लश्कर आतंकी जम्मू और कश्मीर संभाग में रेकी कर यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि किन स्थानों पर पर्यटकों की संख्या ज्यादा रहती है और सुरक्षा व्यवस्था कैसी है। इन जानकारियों के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है ताकि आतंकियों की किसी भी साजिश को नाकाम किया जा सके।

विज्ञापन


सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा पहले भी आतंकियों के निशाने पर रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस बार यात्रा की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतते हुए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ इनपुट साझा किया है। इस बीच, कश्मीर से लेकर जम्मू तक पर्यटन स्थलों और अमरनाथ यात्रा मार्ग का विस्तृत सुरक्षा ऑडिट किया जा रहा है। 

सूत्रों का कहना है कि कठुआ से लेकर अनंतनाग, पहलगाम, गांदरबल और बालटाल मार्ग तक सुरक्षा प्रबंधों का आकलन किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि सीमा पार बैठे आतंकी और उनके आकाओं की पूरी नजर अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर है। वे यात्रा मार्ग पर जवानों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि किसी चूक का फायदा उठाया जा सके।सुरक्षा ग्रिड को किया जा रहा मजबूत
विज्ञापन


इन खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा ग्रिड को मजबूत किया जा रहा है और सभी प्रमुख स्थलों पर चौकसी बढ़ाई जा रही है। पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां जम्मू-कश्मीर भेजी जाएंगी जहां उन्हें कठुआ से लेकर यात्रा मार्ग तक तैनात किया जाएगा। लगभग 60 से 70 हजार सुरक्षाबलों की तैनाती की जाएगी जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और आईटीबीपी के जवान शामिल होंगे। 

विज्ञापन

सांबा के नड में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, जांच शुरू
जिले के नड में रविवार को पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुबह 10:30 बजे स्थानीय निवासी अजय सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सफेद और नारंगी रंग का गुब्बारा पड़ा देखा। इस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) लिखा था। गुब्बारे पर उर्दू में भी कुछ लिखा हुआ है। सूचना पर पुलिस पहुंची और गुब्बारा कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें