फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा में मारा गया लश्कर का विदेशी कमांडर भट्टी

Tue, 09 Sep 2014 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना ने मंगलवार को कश्मीर के कुपवाड़ा में लश्कर के विदेशी आतंकी को मार गिराया। आतंकी से एक एके-47 रायफल और कुछ असलाह बारूद बरामद हुआ है। आतंकी की पहचान लश्कर कमांडर उमर भट्टी के रूप में की गई है। पुलिस और सेना के मुताबिक उमर 20 महीनों से घाटी में सक्रिय था और इसने कई वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


सेना से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिला कुपवाड़ा के लारीबाग इलाके में सेना की राष्ट्रीय रायफल द्वारा सर्च आपरेशन चलाया गया था। सेना को यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सेना द्वारा इलाके की घेराबंदी किए जाने के दौरान आतंकी ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने आतंकी को ढेर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें