जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने धारा संगला, गुज्जर नार, खेरोवाली ढोक और आसपास के जंगलों व गांवों में घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया।
सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में व्यवस्थित तरीके से तलाशी ले रही हैं, हालांकि खबर लिखे जाने तक आतंकियों के साथ किसी तरह का संपर्क नहीं हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों का पता लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है।
वहीं, एक अन्य घटना में कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के कट्टल-ब्राह्मणा गांव में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक घर के आंगन से पुराना जंग लगा मोर्टार शेल बरामद हुआ। यह शेल उस समय मिला जब मजदूर घर में खुदाई का काम कर रहे थे।
मजदूरों ने संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) मौके पर पहुंचा, इलाके को सुरक्षित किया और मोर्टार शेल को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के लिए वहां से हटा दिया।