फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर में बड़ी मात्रा में हथियार बरामद, तीन दिन से जारी ऑपरेशन समाप्त

Sat, 23 Mar 2019 09:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियार और गोला बारूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बारामुला जिले के सोपोर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रही मुठभेड़ शनिवार को समाप्त हो गई। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में गोला बारूद के अलावा दो एके-47 राइफल्म, तीन ग्रेनेड व मैगजीन बरामद किये हैं। यहां शुक्रवार को जैश के दो आतंकी मारे गए थे। इनमें एक पाकिस्तानी था। पुलिस ने फिलहाल स्थानीय लोगों से मुठभेड़ स्थल से दूर रहने की अपील की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोपोर के मीर मोहल्ला वारपोरा में एक सूचना के आधार पर वीरवार को सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ़ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान इलाके में छुपे आतंकियों ने फायरिंग कर दी थी। जवानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। शुक्रवार देर शाम तक रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी के दौरान दो आतंकी मारे गए थे। वहां तीसरे आतंकी की मौजूदगी की आशंका के चलते ऑपरेशन उसके बाद भी जारी रहा। 

दूसरे आतंकी की शिनाख्त
एसएसपी जावेद इकबाल ने बताया कि 3 दिन तक चले ऑपरेशन में स्थानीय लोगों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया और यही कारण है कि ऑपरेशन काफी लंबा खिंचा। इकबाल ने बताया कि इस मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी मार गिराए गए, जिनमें से एक स्थानीय और दूसरा पाकिस्तानी है। स्थानीय आतंकी की शिनाख्त सोपोर के रहने वाले ताहिर मौलवी के तौर पर हुई है जो 8 माह से इलाके में जैश की गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें