फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 KAS अफसरों के तबादले

Sat, 08 Jul 2017 12:15 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
अफसरों के तबादले किए गए - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर राज्य सरकार ने 19 केएएस अफसरों का तबादला किया है। आदेश के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निदेशक आसिफ हामिद खान को विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी बनाया गया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त सचिव संजय गुप्ता को एडीसी बसोहली के पद पर भेजा गया है। गुप्ता बसोहली-बिलावर पर्यटन प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। 
विज्ञापन


जम्मू के आरटीओ अश्विनी खजूरिया को महाप्रबंधक डीआईसी जम्मू बनाया गया है। असिस्टेंट कमिश्नर नजूल दीप राज को आरटीओ जम्मू के पद पर भेजा गया है। दीप राज की जगह महाप्रबंधक डीआईसी जम्मू विनोद कुमार बेहनाल को रखा गया है। स्कूली शिक्षा निदेशालय में तैनात जहूर अहमद रैना को डिप्टी सेक्रेटरी पीडब्ल्यूडी, प्रोजेक्ट आफिसर वेज इम्प्लायमेंट पुलवामा जहूर अहमद मागरे को स्कूली शिक्षा विभाग श्रीनगर में तैनात किया गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर आईडब्ल्यूएमपी अब्दुल मजीद लोन को मागरे की जगह भेजा गया है। एसडीएम बसोहली धीरेंद्र शर्मा को एसडीएम गंदोह बनाया गया है। गंदोह के एसडीएम दिल मीर को माहौर का एसडीएम नियुक्त किया गया है। 

हार्टिकल्चर निदेशक कश्मीर रफीक अहमद हकीम को सेक्रेटरी ग्रामीण विकास विभाग का सेक्रेटरी बनाया गया है। यशपाल सुमन को डायरेक्टर स्टेशनर एंड आफिस सप्लाइज और इस पद पर तैनात मनोहर लाल रैना को राहत एवं पुनर्वास आयुक्त बनाया गया है। सीईओ जम्मू अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी तनवीर इकबाल को एडिशनल रजिस्ट्रार कोआपरेटिव, पवन सिंह राठोर को जेके स्टेट इलेक्टिसिटी रेगुलेटरी कमीशन का सेक्रेटरी, रुबीना कौसर को एडीसी बडगाम, माथोरा मासूम को डायरेक्टर हार्टिकल्चर कश्मीर, तेज कृष्ण भट को स्टेट विजिलेंस कमीशन का सेक्रेटरी तथा शौकत हुसैन काजमी को रीजनल डायरेक्टर सर्वे एंड लैंड रिकार्ड्स के पद पर भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें