फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: रामबन और रामसू के बीच भूस्खलन, रास्ता हुआ बंद

Sun, 28 Jul 2019 12:58 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
landslide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के नजदीक रामबन और रामसू के बीच विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इस कारण से हाइवे पर लंबा जाम लग गया है। सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं। वहीं जाम में फंसे यात्री परेशान हो रहे हैं। भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर आवाजाही ठप पड़ गई है। 

विज्ञापन


गौरतलब हो देश को कश्मीर के साथ जोड़ने वाले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, जिसे कश्मीर की लाइफ लाइन भी कहा जाता है, पर करीब तीस किलोमीटर की यात्रा जोखिम भरी मानी जाती है। दरअसल रामबन से बनिहाल तक इस हिस्से में पहाड़ों से जगह-जगह पत्थर गिरते रहते हैं। 

वहीं इस मार्ग पर 80 फीसद से अधिक सड़क हादसे होते हैं। सड़क पर पत्थर गिरने से कई बार दो दिन तक रास्ता बंद हो जाता है। रामबन से बनिहाल के बीच रामसू में सड़क की हालत सबसे अधिक खराब है। अधिकतर समय यहां से वाहनों को एक तरफ रोक कर ही दूसरे तरफ की गाड़ियों को रवाना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें