फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, एक महिला श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

Fri, 30 Jun 2017 06:52 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर हादसा - फोटो : FILE
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हिमकोटी से पहले देवी द्वार क्षेत्र में शुक्रवार को भूस्खलन से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। तीन बच्चों समेत आठ श्रद्धालु घायल हुए हैं। खराब मौसम से चलते बैटरी कार सेवा भी स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के चलते भूस्खलन की घटना हुई। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अजीत कुमार साहू ने बताया कि घटना में एक श्रद्धालु की मौत हुई है, जबकि आठ घायल हुए हैं। हिमकोटि ट्रैक को फिलहाल बंद रखा गया है। मलबा हटने के बाद ही इस ट्रैक पर यातायात शुरू हो पाएगा। मृतक के परिवार को बीमा के तीन लाख रुपये की राशि दी जाएगी। 

हादसे में मृत महिला श्रद्धालु की शिनाख्त सुमन (32) पत्नी राजवीर यादव के रूप में हुई है। वह महेंद्रगढ़ हरियाणा की थी। घटना में उसके पति भी घायल हुए हैं। नारायणा चिकित्सा केंद्र में उपचाराधीन श्रद्धालुओं में सक्षम यादव (06) पुत्र सतपाल निवासी रेवाड़ी हरियाणा, राजवीर यादव (45) महेंद्रगढ़, तन्वी (06) पुत्री जोगिन्द्र कुमार निवासी रेवाड़ी, जोगिन्द्र कुमार (34) पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी रेवाड़ी (हरियाणा) शामिल हैं। कसबे के चिकित्सा केंद्र में उपचाराधीन दो श्रद्धालुओं में गिरिजेश साहनी (42) पुत्र जुगल किशोर निवासी भगवतपुर मधुबनी (बिहार) और उनकी पत्नी आशा देवी (38) शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नारायणा अस्पताल में जारी है इलाज

एसएमवीडी नारायणा अस्पताल - फोटो : File Photo
शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे अर्द्धकुंवारी से भवन की ओर जाने वाले बैटरी कार ट्रैक पर हिमकोटि से पहले देवी द्वार क्षेत्र में हादसे की सूचना मिलते ही श्राइन बोर्ड और पुलिस का बचाव दल मौके पर पहुंचा। इस दौरान चापर के जरिये घायल छह श्रद्धालुओं में से चार को नारायणा अस्पताल, जबकि दो को कटड़ा के चिकित्सा केंद्र में पहुंचाया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें