फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ-जम्मू हाईवे पर भूस्खलन, दो घंटे यातायात बाधित

Sun, 14 Sep 2025 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ-जम्मू हाईवे पर शनिवार को सुरनकोट तहसील के धुंधक क्षेत्र में भूस्खलन के कारण यातायात दो घंटे तक बाधित रहा। गनीमत रही कि भूस्खलन के पहले छोटे-छोटे पत्थर गिरते देखकर चालकों ने वाहन पहले ही रोक लिए।
विज्ञापन

भूस्खलन के बाद मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के डीटीआई पवन देव सिंह ने पोकलेन मशीन मंगवाकर मलबा हटवाया और दो घंटे बाद हाईवे पर फंसे वाहनों को एक तरफा रवाना किया गया। इससे मार्ग पर फंसे वाहनों के चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 10 बजे गांव धुंधक में पुंछ-जम्मू हाईवे पर पत्थर गिरने लगे। इसके बाद चद्टानें और पेड़ सड़क पर गिर गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें