फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह आंख खुली तो सामने तबाही का मंजर था

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रात को बारिश हुई। सुबह आंख खुली तो सड़क का एक हिस्सा धंसकर नाले में जा चुका था। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो रात को पार्क की गईं तीन कारें भी भूस्खलन की चपेट में आ चुकी थीं। बाबा लाला दारा मंदिर के नीचे पंजतीर्थी को जोड़ने वाले सर्कुलर मार्ग से सटे इलाके में रह रहे लोगों ने आपबीती सुनाई। लोगाें को अब मकान क्षतिग्रस्त होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अनिल बख्शी ने बताया कि उन्होंने बीती रात को सर्कुलर रोड पर अपनी डेटसन गाड़ी खड़ी की थी। देर रात तक तेज बारिश होती रही और तड़के उन्हें सर्कुलर रोड के एक हिस्से के धंसकर नाले में चले जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर देखा तो उनका वाहन भी गहरे नाले में जा गिरा था। उन्होेंने कहा कि सड़क के इस हिस्से को आठ माह पहले ही बनाया गया था। वहीं अन्य लोगों ने कहा कि क्षेत्र में पार्किंग की जगह नहीं है। मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं।
नाले को कवर करने की मांग
स्थानीय निवासी साहिल ने बताया कि सर्कुलर रोड एक पहाड़ी पर बसा हुआ है और इस तरह से सड़क का धंसना गंभीर मामला है। इस सड़क मार्ग पर चौबीस घंटे छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही होती रहती है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने मांग की कि सरकार सुरक्षित ढंग से नाले को कवर करे और सड़क का निर्माण करवाए। नाले में गिरे दो अन्य वाहनों में सेंट्रो और स्विफ्ट कार है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि जिस तरह से सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसकर नाले में चला गया है उससे आसपास बसे घरों की नींव को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें