महानपुर तहसील में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि बेरू गांव के पास पहाड़ से मलबा और पेड़ गिरने से लगभग एक घंटे तक महानपुर-कठुआ सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों और यात्रियों के सहयोग से सड़क से मलबे को हटाया गया।
रविवार देर रात शुरू हुई मूसलाधार बारिश से तहसील महानपुर के विभिन्न इलाकों में जनजीवन प्रभावित रहा। सोमवार को भी बारिश जारी रहने से लोग घर पर ही रहे। इतना ही नहीं गांव बेरू के पास महानपुर-कठुआ सड़क पर पहाड़ से मलबा और पेड़ आने के कारण आवागमन प्रभावित रहा। दूसरी ओर जिन किसानों की खेती बारिश के पानी पर निर्भर है, उन्होंने धान की रोपाई का काम शुरू कर दिया है। संवाद