फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहाड़ से पत्थर गिरने से आठ घंटे बंद रहा रियासी-बक्कल मार्ग

विज्ञापन
रियासी से बक्कल जाने वाले सड़क मार्ग पर गिरी पस्सी व पैदल जाते लोग। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। बारिश के कारण जिले के कई पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हुआ है, वहीं नदी-नाले भी उफान पर रहे। जिला मुख्यालय रियासी से बक्कल की तरफ जाने वाला मुख्य मार्ग जीरो मोड़ के पास पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण बंद हो गया। सुबह लगभग नौ बजे बंद हुआ मार्ग शाम पांच बजे के बाद खुला।
मार्ग बंद होने के बाद दोनों तरफ से चलने वाले वाहनों को रोक दिया गया। कुछ लोग तो जान को खतरे में डाल पैदल ही मलबे के ऊपर से चलकर गंतव्य तक पहुंचे। मार्ग से पत्थर हटाने के लिए जेसीबी मशीनों को मौके पर लगाया गया है ताकि जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जा सके।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजय पतयाल ने बताया कि जिस समय पहाड़ से सड़क पर पत्थर गिरे, वहां कोई वाहन वगैरह नहीं गुजर रहा था। बाद में दोनों तरफ से वाहनों को थोड़ी दूरी पर रोक दिया गया। सड़क मार्ग पर गिरे मलबे की संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

शाम लगभग पांच बजे सड़क मार्ग पर आवाजाही बहाल हो पाई। इसके अतिरिक्त बारिश से दरिया चिनाब के साथ ही अंजी तवी के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई। बता दें कि प्रशासन ने पहले से ही चिनाब के किनारों पर लोगों के जाने पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें