फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भू-माफिया बढ़ा रहा खेतीबाड़ी वाली जमीन पर कब्जे, प्रशासन बेखबर

Thu, 06 Feb 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा में खेतीबाड़ी वाली जमीन। संवाद - फोटो : vijaypur
विज्ञापन
किसानों से सस्ते दामों पर जमीन खरीद कर बनाई जा रहीं कॉलोनियां
विज्ञापन

विजयपुर। जिले में खेतीबाड़ी वाली जमीन लगातार कम होती जा रही है। भू-माफिया पिछले कुछ सालों से कब्जे कर रहा है। इस कारण क्षेत्र की खेतीबाड़ी वाली जमीन खत्म होती जा रही है।
रमेश कुमार, धर्म पाल और सुभाष सिंह ने बताया कि खेतीबाड़ी करने वाली जमीन पर कुछ भू-माफिया गिरोह किसानों से सस्ते दाम से खरीद कर वहां पर बड़ी-बड़ी कॉलोनियां और इमारतें बना रहे हैं और महंगे दामों पर लोगों को बेच रहे हैं। मगर एलजी प्रशासन और सांबा जिला प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

लोगों में एलजी मनोज सिन्हा और जिला प्रशासन से इस और ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि भोजन के लिए भूमि का होना बहुत अति आवश्यक है, लेकिन जब भूमि ही नहीं होगी तो अन्न कहां से पैदा होगा। पिछले पांच साल से कृषि योग्य भूमि पर जमकर भू-माफिया गिरोह लगातार निर्माण कर रहा है। इन खेतों में कभी धान, गेहूं आदि फसलें लहलहाती थीं।
विज्ञापन

जिन लोगों ने भी सरकारी जमीन पर कब्जा किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध निर्माण को हटा दिया जाएगा और कुछ अवैध निर्माण को हटाया भी है।
-उमेश शर्मा, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें