फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण अधिसूचना जारी, मंत्रालय ने बताया रोडमैप

Fri, 25 Dec 2020 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा एस खजूरिया, कठुआ
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण अधिसूचना जारी कर दी गई है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी इस अधिसूचना में कठुआ जिले में इस एक्सप्रेस वे की जद में आने वाली जमीनों की तस्वीर स्पष्ट कर दी गई है। सरकारी और निजी जमीनों और इनपर बने ढांचों को अधिग्रहीत करने से पहले नेशनल हाईवे ने आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए 21 दिन का समय दिया है। आपत्तियां उपायुक्त के कार्यालय में दाखिल की जा सकती हैं। 

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश के 279 गांव से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेस वे कठुआ जिले में 43.4 किलोमीटर लंबा होगा। एक्सप्रेस वे की जद में 378 निजी और सरकारी जमीनें और इसपर बने ढांचे भी आएंगे। कठुआ जिले से 137.70 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की जद में आ रही है जिसमें तहसील हीरानगर के चड़वाल क्षेत्र में निजी कृषि योग्य 8 और निजी गैर कृषि योग्य 5 भूखंड लिए जा रहे हैं। इसी तरह से कठुआ तहसील के गांव बडाला में निजी कृषि योग्य 15 प्लाट, निजी गैर कृषि योग्य चार भूखंड, सरकारी कृषि योग्य एक और संयुक्त निजी एवं सरकारी गैर कृषि योग्य दो भूखंड लिए जा रहे हैं। इसी तरह से बिगवां में निजी कृषि योग्य चार और सरकारी (औकॉफ) गैर कृषि योग्य भूखंड लिया जा रहा है। 

चनग्रां में निजी कृषि योग्य 17, निजी गैर कृषि योग्य 6, सरकारी गैर कृषि योग्य तीन भूखंड लिए जा रहे हैं। गांव छटियाल में निजी कृषि योग्य सात, सरकारी कृषि योग्य एक और एक गैर मुमकिन नाले का भूखंड एक्सप्रेस वे की जद में आ रहा है। इसी तरह से गंडियाल 53, जखबड़ में 18, माजरा में तीन, मखसूसपुर में 5, मुट्ठी रकवालवां में 30, सक्ता चक में 36, सैंपर सपला में 12, शेरपुर में 27, मढ़ीन तहसील के धमाल में 17, हमीरपुर में 55, हरदों मुट्ठी में 34 और नगरी परोल तहसील के खोख्याल में 12 निजी व सरकारी कृषि और गैर कृषि योग्य भूखंड अधिग्रहित किए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने पर 432.3 किलोमीटर मार्क से 588.5 किलोमीटर तक एक्सप्रेस वे का विस्तारीकरण या फोरलेन विस्तार होने वाला है।
विज्ञापन


किस जिले में एक्सप्रेस वे की कितनी लंबाई

  • कठुआ जिले में 43.4 किलोमीटर
  • सांबा जिले में लगभग 25 किलोमीटर
  • जम्मू जिले में 72 किलोमीटर 
  • रियासी जिले में 16.5 किलोमीटर 

कहां कितने गांव जद में

विज्ञापन

-कठुआ तहसील 37  
-हीरानगर  20 
- नगरी परोल 06 
-मढ़ीन तहसील 13 गांव 
-सांबा तहसील 28
- घगवाल तहसील 14
- विजयपुर 21
- बाड़ी ब्राह्मणा 05 
-रामगढ़ कना 01
- राजपुरा 01
-अखनूर 01 
-आरएस पुरा 08
- बिश्नाह 14
- दक्षिणी जम्मू 06
-मंडाल 13
-खौड़ 02 
- पश्चिमी जम्मू 04
-मढ़ 28
- उत्तरी जम्मू 02
-नगरोटा 11
-डंसाल 11
- मैरा मंदड़ियां 01
-भलवाल 06
-कटरा  26
..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें