फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम सफर: मां ने खोया बेटा...पत्नी ने जीवन साथी, छह माह का बेटा अपलक निहारता रहा, कूल कलां में हर आंख नम

Tue, 14 Oct 2025 11:08 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

लेह में ऑक्सीजन की कमी से बलिदान हुए लांस नायक हरविंदर सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कूल कलां में सैन्य सम्मान के साथ किया गया। पत्नी ने पार्थिव शरीर को सैल्यूट किया, जबकि 6 माह का बेटा अपने पिता को अपलक निहारता रहा।
विज्ञापन
बलिदानी के पार्थिव शरीर पर विलाप करती पत्नी व परिजन। - फोटो : ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेह के ग्लेशियर में ऑक्सीजन की कमी से हृदयगति रुकने के कारण बलिदान हुए लांस नायक हरविंदर सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कूल कलां में किया गया। पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा तो हर आंख नम थी। पत्नी ने अपने पति के पार्थिव शरीर को सैल्यूट किया। पास में मौजूद छह माह का बेटा अपने पिता को अपलक निहारता रहा। बलिदानी के सम्मान में क्षेत्र के युवाओं ने पार्थिव शरीर के आगे तिरंगा रैली निकाली।

विज्ञापन

अपने पिता को अपलक निहारता छह माह का बेटा। - फोटो : अमर उजाला
रैली में बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवा हरविंदर सिंह अमर रहे के नारों से सीमावर्ती क्षेत्र दिन भर गूंजता रहा। बलिदानी हरविंदर सिंह पर हर किसी को गर्व हो रहा था। बलिदान को अंतिम विदाई के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

पति के पार्थिव शरीर को देखकर विलाप करती पत्नी को संभालते परिजन व अपने पिता - फोटो : अमर उजाला
सतवारी से सैन्य वाहन में बलिदान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कूल कलां पहुंचते ही हर तरफ चीख पुकार मच गई। आखिरी दर्शन करने पहुंचे लोगों के आंसू रोके नहीं रुक रहे थे। क्षेत्र के प्रत्येक जन को हरविंदर सिंह के खोने के मलाल के साथ उसकी शहादत पर गर्व था।
विज्ञापन

बलिदानी हरविंदर सिंह को सैल्यूट करते सेना के जवान व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
सेना के जवानों ने दी अंतिम सलामी
24 पंजाब यूनिट के जवानों की तरफ से बलिदान हरविंदर सिंह को सलामी दी गई। बलिदानी की पत्नी ने बहादुरी का परिचय देते हुए पार्थिव शरीर को सैल्यूट किया। इस मौके पर हर आंख नम हो गई। बलिदानी के 6 माह का बेटा पिता के पार्थिव शरीर को टकटकी लगाकर देख रहा था। इस मौके पर थाना प्रभारी अरनिया दिलावर कुमार, थाना प्रभारी आरएस पुरा रवि सिंह परिहार और एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह ने बलिदान हरविंदर सिंह को आखिरी सलामी दी है। क्षेत्र का कोई नेता बलिदानी को सलामी देने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें