स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षामंत्री चौधरी लाल सिंह ने स्वास्थ्य सेवा निदेशालय का औचक दौरा कर ड्रग स्टोर के अलावा लेपरसी सेक्शन, मलेरिया सेक्शन एनसीडी सेल और मेडिकल फिटनेस और डेथ रिकार्ड सेक्शन का निरीक्षण किया।
मंत्री ने इस अवसर पर नये खरीदे गए अस्पताल फर्नीचर जिसमें आपरेशन थियेटर ट्राली, ड्रेसिंग स्टूल, स्टील बेंच, मरीजों के बेड, स्ट्रैचर ट्राली आदि को छत पर रखने की वजह से बारिश के पानी से हुए नुकसान का कड़ा संज्ञान लेते हुए मेडिकल अफसर स्टोर को बीस हजार रुपये और स्टोर कीपर को ड्यिूटी में लापरवाही बरतने पर दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
इसके अलावा मंत्री ने स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के छह अधिकारियों को पहचान पत्र न होने पर प्रत्येक को पांच सौ रुपये और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ड्यूटी के दौरान स्टाफ सदस्यों के पहचान पत्र मुहैया न होने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया।