फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीर घाटी में बदलाव की बयार के बीच पहली बार महिला वोटर अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदलाव की बयार के बीच पहली बार कश्मीर घाटी में महिला वोटर अधिक हैं। नई व्यवस्था में पहली बार होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनाव के तहत शहरी सरकार चुनने में महिलाएं आगे रहेंगी। श्रीनगर नगर निगम में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से कम है, लेकिन सभी 10 जिलों को मिलाकर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक हो गई है। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ व पुंछ में भी महिला मतदाता अधिक है। पांच साल बाद स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 2.57 लाख मतदाता बढ़े हैं। जानकारों का कहना है कि घाटी में शांतिपूर्ण माहौल, पत्थरबाजी तथा आतंकी घटनाओं के थमने, अलगाववादियों की बंद की कॉल का सिलसिला थमने से महिलाओं में भय व दहशत का वातावरण खत्म हुआ है। इस वजह से उन्होंने मतदाता बनने में अधिक रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार निकाय चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण के बाद 1914383 महिला व पुरुष मतदाता बने हैं। 2018 के चुनाव में इनकी संख्या 1657895 थी यानी 256488 मतदाता बढ़े हैं। कश्मीर घाटी के श्रीनगर, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामुला, गांदरबल, बडगाम, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग में महिला मतदाताओं की संख्या 2023 की वोटर लिस्ट के अनुसार 585169 है, जबकि पुरुषों की 582832। श्रीनगर नगर निगम में 375784 पुरुष व 370927 महिलाएं हैं। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ व पुंछ में भी महिला मतदाता अधिक हैं। किश्तवाड़ में 4946 पुरुष व 5600 महिलाएं तथा पुंछ में 6806 पुरुष व 6839 महिलाएं वोटर हैं।

बदलाव आश्चर्यजनक
कश्मीर पर पैनी दृष्टि रखने वाले प्रो. हरिओम का कहना है कि यह बदलाव आश्चर्यजनक है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी का माहौल पिछले चार साल में काफी शांतिपूर्ण रहा है। अब लोग खुद की जिंदगी जी रहे हैं। किसी प्रकार का दबाव नहीं है। न तो आतंकियों का और न ही अलगाववादियों का। अब लोग खुद फैसले लेने को स्वतंत्र हैं। इसी वजह से महिलाओं की लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ने की प्रबल प्रवृत्ति सामने आई है। इसका सुखद व सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में देखने को मिल सकता है। स्थानीय निकाय चुनाव में लोकतंत्र की तस्वीर बदली नजर आ सकती है।
विज्ञापन

-

दो जिले में मतदाता घटे, सूरनकोट में 500 से भी कम
कश्मीर संभाग के बडगाम व जम्मू संभाग के पुंछ में मतदाता पिछली चुनाव की तुलना में घटे हैं। बडगाम में वर्तमान सूची के अनुसार 21260 मतदाता हैं, जबकि पिछले चुनाव में 28854 थे। पुंछ में 13645 हैं, जबकि पिछली बार यहां मतदाताओं की संख्या 15976 थी। पुंछ की सूरनकोट नगर पालिका में मतदाताओं की संख्या 500 से भी कम है। यहां 195 पुरुष व 243 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन


जिला मतदाता 2018
कुपवाड़ा 22126 17851
बांदीपोरा 41510 34816
बारामुला 107180 91632, ,
गांदरबल 12787 10902
बडगाम 21260 28854
पुलवामा 48412 42126
शोपियां 23428 19171
कुलगाम 26653 21948
अनंतनाग 117934 101423
किश्तवाड़ 10546 8830
डोडा 14083 13396

जिला मतदाता 2018
रामबन 7537 6478
उधमपुर 38894 35519
रियासी 11408 10204
कठुआ 65007 54699
सांबा 36534 31611
जम्मू 52622 41879
राजोरी 30337 25675
पुंछ 13645 15976
जम्मू नगर निगम 465769 400301
श्रीनगर नगर निगम 726711 663775
कुल 1914383 1657895
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें