चौकी चौरा के नजदीक शुक्रवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में जख्मी बुजुर्ग महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने राजोरी निवासी जुबेदा बेगम (60) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। कार में सवार सात दिन के बच्चे समेत चार लोग घायल भी हुए हैं।
उन्हें जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक जुबेदा बेगम अपने बेटे इबरार मलिक, बहू साइमा कुरैशी, सात दिन के पोते और एक अन्य व्यक्ति आसिफ कुरैशी के साथ जम्मू से राजोरी जा रही थी। चौकी चौरा के नजदीक कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी लाया गया। जबकि जुबेदा ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि जुबेदा अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां आई थी और बहू-बेटे और पोते को लेकर जा रही थी।