रियासत में लाडली बेटी सामाजिक सहायता योजना लागू करने को मंजूरी दे दी गई है। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने तथा महिला शिशु के गिरते दर को ध्यान में रखते हुए यह योजना लागू की गई है।
इसके तहत घर में पैदा होने वाली प्रत्येक बच्ची को प्रति महीने सरकार 1000 रुपये देगी। पहली अप्रैल 2015 से पैदा होने वाली बच्चियों को अगले 14 साल तक यह राशि दी जाएगी।
बच्ची जब 21 साल की हो जाएगी तो उसे साढ़े 6 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। योजना का लाभ केवल उन अभिभावकों को ही मिलेगा, जिनकी वार्षिक आय 75000 रुपये से अधिक नहीं होगी।