फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ladengecoronase: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में 45+ के सभी लोगों को लग गई कोरोना वैक्सीन

Tue, 25 May 2021 06:02 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

शोपियां में वैक्सीन की कमी नहीं है, इसलिए टीकाकरण को और भी तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इसकी जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग ने दी। विभाग ने बताया कि उनकी तरफ से कई वैक्सिनेशन सेंटर स्थापित किए गए थे, इन्हीं केंद्रों में लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

विज्ञापन

वहीं ऐसा करने से शोपियां दे का दूसरा और जम्मू-कश्मीर का पहला जिला बन गया है जहां पर सभी 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि टार्गेट ग्रुप में से 78,769 लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है, वहीं निर्धारित समय के बाद दूसरी डोज भी दे दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में लॉकडाउन के बीच सड़कों पर देखने को मिल रहा है ट्रैफिक जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से 70 वैक्सिनेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां हर दिन करीब 100-150 लोगों को वैक्सीन दी गई। अधिकारियों ने बताया कि शोपियां की आबादी 2011 जनगणना के अनुसार, 2.6 लाख से बढ़कर तीन लाख हो गई है। वहीं उनका कहना है कि शोपियां में वैक्सीन की कमी नहीं है, इसलिए टीकाकरण को और भी तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें