फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख: केंद्र शासित प्रदेश में अलग स्कूल शिक्षा बोर्ड की कवायद शुरू, सीबीएसई की टीम दौरे पर पहुंची लद्दाख

Sun, 27 Jun 2021 08:25 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सीबीएसई के विशेषज्ञाें की टीम कारगिल पहुंची, बैठक कर कहा-लद्दाख के अनुकूल बनेगी व्यवस्था।
विज्ञापन
शिक्षा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख में सीबीएसई की मदद से अलग स्कूल शिक्षा बोर्ड बनाने की कवायद शुरू हो गई है। सीबीएसई की टीम लद्दाख दौरे पर पहुंच गई है। विभिन्न लोगों के साथ बैठक कर लद्दाख को फौरी तौर पर कुछ वर्षों के लिए अलग स्कूल शिक्षा बोर्ड जैसी व्यवस्था देने पर चर्चा की गई है।

विज्ञापन


लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने हाल ही में सीबीएसई के अध्यक्ष मनोज आहूजा से लद्दाख के लिए अलग शिक्षा बोर्ड की व्यवस्था संबंधी चर्चा की थी। इसी बातचीत के बाद सीबीएसई टीम ने कारगिल जिले का दौरा कर बैठक की। टीम के समक्ष कई मुद्दे उठाए गए।

बताया गया कि जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम लागू होने के बाद भी लद्दाख के स्कूल जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधीन चल रहे हैं। ऐसे में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल के अध्यक्ष फिरोज अहमद खान ने कहा कि सीबीएसई को लद्दाख की भौगोलिक परिस्थितियों और शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों को ध्यान में रखकर व्यवस्था बनाने में मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  महबूबा ने साधा केंद्र पर निशाना: कहा जम्मू-कश्मीर को जेल बना रखा है, चैन से जीने दीजिए तभी यहां अमन आएगा
विज्ञापन


स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता से जुड़े मानदंडों में रियायत समेत अन्य सुविधाएं देनी होंगी। सीबीएसई टीम में शामिल सीबीएसई सचिव संजीब दास, हिलाल अहमद और श्याम कपूर ने कहा कि लद्दाख के विद्यार्थियों के अनुकूल ही व्यवस्था तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें