लेह में 24 सितंबर को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर प्रदर्शन हिंसक हो गया था, जिसमें चार की मौत हुई। अब इस मुद्दे पर 22 अक्तूबर को लद्दाख के प्रतिनिधि दिल्ली में गृह मंत्रालय से बातचीत करेंगे। बैठक में तीन-तीन सदस्य शामिल होंगे।
पिछले महीने हुई हिंसा के बाद, लद्दाख के प्रतिनिधि 22 अक्तूबर को दिल्ली में गृह मंत्रालय (MHA) के साथ बातचीत करेंगे। इस बैठक में लेह एपेक्स बॉडी, कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस और लद्दाख के सांसद की ओर से तीन-तीन सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि लेह में बीते 24 सितंबर को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए थे, जिसमें चार लोगों की मौत और कई घायल हो गए। इसके बाद कर्फ्यू और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं, जिससे जनजीवन और व्यापार दोनों प्रभावित हुए।
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को भी इस प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिया गया था। एक सप्ताह के भीतर अधिकतर पाबंदियां हटा ली गईं थी। वहीं इस मामले में अब लद्दाख के प्रतिनिधि 22 अक्तूबर को राजधानी दिल्ली में गृह मंत्रालय के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान बताया जा रहा है कि बैठक में लेह एपेक्स बॉडी, कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस और लद्दाख के सांसद की ओर से तीन-तीन सदस्य शामिल होंगे।