फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लद्दाख विश्वविद्यालय के गुलाम हैदर ने मैराथन में पाया शीर्ष स्थान

विज्ञापन
लद्दाख विश्वविद्यालय के छात्र गुलाम हैदर ने 17 किलोमीटर ग्रैंड मैराथन पुलवामा 2025 में शीर्ष स् - फोटो : महमूदाबाद क्षेत्र में नूरपुर ​स्थित शारदा नहर पर निर्माणाधीन पुल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कारगिल। लद्दाख विश्वविद्यालय में पर्यावरण विज्ञान के छात्र गुलाम हैदर ने विगत रविवार को आयोजित ग्रैंड मैराथन पुलवामा 2025 में शीर्ष स्थान हासिल किया। 17 किलोमीटर की यह दौड़ पुलवामा के बंदजू से शुरू होकर संबूरा क्रिकेट ग्राउंड पर समाप्त हुई।
इसमें विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के मैदान में हैदर का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। कुलपति प्रोफेसर साकेत कुशवाहा ने युवा एथलीट के अनुशासन और प्रतिबद्धता की सराहना की और कहा कि यह जीत विश्वविद्यालय की बढ़ती खेल प्रतिष्ठा को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने शारीरिक शिक्षा विभाग और कारगिल परिसर के प्रशासन प्रभारी डॉ. महबूब अली की भी महीनों की तैयारी के दौरान हैदर का मार्गदर्शन करने के लिए सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें