लद्दाख परिवहन विभाग के आयुक्त सचिव सौगत बिस्वास की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। टायर को बिना चेन लगाए वाहन मिलने पर एक हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा।
लद्दाख में बर्फ से ढके इलाकों में वाहनों के टायर पर एंटी स्किड चेन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। लद्दाख परिवहन विभाग के आयुक्त सचिव सौगत बिस्वास की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। टायर को बिना चेन लगाए वाहन मिलने पर एक हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
पूरे लद्दाख में बर्फीली हवा से अत्यधिक सर्दी पड़ रही है। ज्यादातर सड़कों की सतह पर या तो बर्फ है या फिर नमी जमने से फिसलन है। उधर, द्रास कस्बा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। द्रास का न्यूनतम तापमान माइनस 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।