फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल : स्कूली विद्यार्थियों को निशुल्क टैब देने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बना लद्दाख

Sat, 05 Jun 2021 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह

सार

  • छठी से 12वीं तक के 12,300 छात्रों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
उप राज्यपाल आरके माथुर ने योन टैब योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया... - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूली बच्चों को निशुल्क टैबलेट वितरित करने वाला लद्दाख देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। शुक्रवार को उप राज्यपाल आरके माथुर ने योन टैब योजना का वर्चुअल मोड पर शुभारंभ किया। खास बात है कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की मदद से 12,300 विद्यार्थियों के लिए टैबलेट में ऑनलाइन और ऑफलाइन सामग्री अपलोड की गई है। इसमें ई-पाठ्य पुस्तकें, वीडियो लेक्चर, ऑनलाइन क्लास एप्लीकेशन शामिल हैं। यह टैबलेट अगले दो माह में छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों में वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन


इस विशेष योजना का मकसद लद्दाख के दूरदराज उन इलाकों तक पढ़ाई के हाईटेक इंतजाम पहुंचाना हैं, जहां पर इंटरनेट की सुविधा नहीं पहुंच पाई है। टैब में विषयवार पर्याप्त सामग्री अपलोड की गई है, जिसका लाभ चीन से सटी एलएसी क्षेत्र के विद्यार्थी भी हासिल कर सकेंगे। उपराज्यपाल ने कहा कि लद्दाख की भौगोलिक परिस्थितियों में विद्यार्थियों के लिए यह योजना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने इस योजना के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई है।

लद्दाख के सौ फीसदी इलाके में पहुंचेगी दूरसंचार सुविधा
एलजी आरके माथुर ने कहा कि लद्दाख का बड़ा भूभाग दूरसंचार सेवाओं से वंचित है। इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही अतिरिक्त 115 टॉवर और 1760 किलोमीटर लंबी ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जानी है। इसके लिए संबंधित विभाग के समक्ष मांग रखी जा चुकी है।
विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए एक-डेढ़ लाख मिलेंगे
लद्दाख में नीट, जेईई, एनडीए व यूजी क्लैट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को कोचिंग फीस के तौर पर एक लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। वहीं सिविल सेवा, आईईएस और आईएसएस उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को 1.54 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें