फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल चुनाव नतीजे घोषित, नेशनल कॉन्फ्रेंस रही सबसे बड़ी पार्टी

Sat, 01 Sep 2018 11:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
national conference
विज्ञापन

लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल के 26 सीटों पर चुनाव नतीजों में नेशनल कॉन्फ्रेंस दस सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी उभरकर सामने आई है। हालांकि नेकां बहुमत से छह सीट पीछे रही है। कांग्रेस को आठ सीट हासिल हुई है। पीडीपी को दो और भाजपा को एक सीट पर जीत दर्ज हुई है।

विज्ञापन


जिला चुनाव अधिकारी विकास कुंडल के अनुसार सभी 26 सीटों के नतीजे हासिल हो चुके है। नेकां को 10, कांग्रेस को आठ, पीडीपी को दो और भाजपा को एक सीट मिली है। पांच सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे है।

परिषद का गठन करने के लिए 16 सीटों की जरूरत है। ऐसे में नेकां को छह काउंसलरों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में या तो कांग्रेस या फिर निर्दलीय उम्मीदवारों के सहयोग से परिषद का गठन कर सकती है।
विज्ञापन


कारगिल में खाता खुलने से भाजपा संतुष्ट: रैना
कारगिल परिषद चुनाव नतीजों में केवल एक सीट पर जीत हासिल कर सकी भाजपा चुनाव परिणाम से संतुष्ट है। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि कारगिल परिषद चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ कि भाजपा कोई सीट जीत पाई है। इससे कारगिल जिले में भाजपा के कार्यकर्र्ताओं का मनोबल बढ़ा हैञ आगामी चुनावों में पार्टी और बेहतर प्रदर्शन कर पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें