फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी भाजपा, राज्यपाल से सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील

Sat, 01 Sep 2018 10:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
विज्ञापन

भाजपा कश्मीर में निकाय और पंचायत की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पार्टी नेताओं के साथ राज्यपाल सत्यपाल मलिक से श्रीनगर में मुलाकात कर उन्हें यह जानकारी दी। उन्होंने उम्मीदवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील भी राज्यपाल से की। 

विज्ञापन


निकाय व पंचायत चुनाव की घोषणा संबंधी फैसले पर रैना ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निकाय व पंचायत चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। जम्मू व लद्दाख की तरह कश्मीर में भी पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए जरूरी है कि पार्टी के उम्मीदवारों में सुरक्षा की भावना पैदा हो। इसके लिए उनकी सुरक्षा को पुख्ता बनाया जाए। 

इसके अलावा भाजपा नेताओं ने रियासत में विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों के अलावा कश्मीरी पंडित विस्थापितों के पुनर्वास और विस्थापित कैंपों में उनके लिए बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने व कश्मीर में मंदिरों व कश्मीरी पंडित विस्थापितों की संपत्ति की सुरक्षा की भी मांग की। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि राज्य में विकास गतिविधियों को समयबद्ध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जम्मू आकर कश्मीरी विस्थापित शिविरों का स्वयं दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें