फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: औद्योगिक क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा का अभाव

Sun, 06 Jul 2025 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय की भी व्यवस्था नहीं, ट्रक चालक हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सांबा के औद्योगिक क्षेत्र में रोज़ाना सैकड़ों की तादाद में ट्रकों का आना जाना होता है। लेकिन इनके लिए न तो पार्किंग की उचित व्यवस्था है न ही वाहन चालकों के लिए कोई शौचालय और पेयजल की सुविधा है। ट्रक चालक सड़क किनारे वाहन पार्क करते हैं, जबकि स्नान व शौच के लिए बसंतर नदी की ओर रूख करते हैं। ट्रांसपोर्टरों की ओर से कई बार इस समस्या को संबंधित विभागों के समक्ष रखा गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
ट्रक चालक बलविंदर सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सामान ढुलाई के लिए सैकड़ों वाहन आते हैं, लेकिन चालकों के लिए न तो ट्रक पार्किंग की सुविधा है न शौचालय और न ही पीने की पानी के लिए कोई व्यवस्था। नहाने के लिए भी खुले में जाना पड़ता है। औद्योगिक क्षेत्र में ट्रक चालकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। कहा कि पार्किंग के अभाव में उन्हें सड़क किनारे वाहन पार्क करने पड़ते हैं। पार्किंग की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जोधराज ने कहा कि सांबा के मुख्य चौक और बॉर्डर मार्ग पर दो शौचालय बनाए गए हैं। इसका आम लोग और चालक उपयोग कर सकते हैं। औद्योगिक क्षेत्र में शौचालय की व्यवस्था सिडको विभाग की जिम्मेदारी है। अगर सिडको विभाग हमें शौचालय बनाने की मांग करता है, तो वहां भी शौचालय की व्यवस्था की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें