लद्दाख क्षेत्र में एलएसी पर चीन के द्वारा बनाए गए वाच टावर को भारतीय सेना द्वारा गिराने के बाद से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। सोमवार को लगातार चौथे दिन भी एलएसी पर हालात सामान्य नहीं हुए हैं।
दोनों पक्षों के बीच फिलहाल फ्लैग मीटिंग न होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस बीच रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने सेना को अपने स्टैंड पर कायम रहने के निर्देश दिए हैं।
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जब तक चीन के सैनिक पीछे नहीं हटते तब तक भारतीय सेना भी अपनी पोजिशन न छोड़े। पहले भी एलएसी पर दोनों सेनाएं आमने-सामने आ चुकीं हैं।