कुपवाड़ाा। जिला पुलिस कार्यालय कुपवाड़ा में शुक्रवार को पत्रकारवार्ता हुई। इसमें चोरी या खोए हुए 23 मोबाइल को बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपा गया।
कुपवाड़ा की जिला टेक्निकल टीम की लगातार कोशिशों से इन मोबाइल को बरामद किया गया। करीब पांच लाख रुपये कीमत के इन मोबाइल फोन को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में औपचारिक रूप से उनके मालिकों को वापस कर दिया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि कुपवाड़ा पुलिस जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। लोगों को चोरी या नुकसान की घटनाओं की तुरंत जानकारी देने की भी सलाह दी गई ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। संवाद